लुधियाना: शहर के नूरां रोड के संन्यास नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शराब पीकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिकु के रूप मे हुई है।
व्यक्तियों की शराब पीने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, चार से पांच लोग नशे में पीरियसन नकली शराब पी चुके हैं, जिसमें से एक की मौत आधिकारिक रूप से पुष्टि हो गई है। लुधियाना के सिविल अस्पताल में मृतक व्यक्ति का निधन मौके पर ही हो गया। बाकी मामलों की जांच जारी है।
मृतक की मां ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रीत पैलेस के पास खाली प्लॉटों मे उसका बेटा आने 2 साथियों के साथ बेहोश पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि शराब की बोतले बिखरी पड़ी थी और रिकु की मौत हो चुकी थी।
इस दौरान वहां अन्य दो व्यक्तियों के परिजन भी आ गए और उन्हें अपने साथ ले गए। वही मृतक के भाई ने बताया कि देसी शराब का सेवन किया था।
इस घटना से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। क्योंकि लुधियाना के वेस्ट हल्के मे उपचुनाव होने को है। यदि इस मामले मे अन्य दो लोगों की मौत हो जाती है, तो कही मजीठा की तरह लुधियाना मे भी लोग शराब की बली न चढ़ जाये। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
