HomeNationalRajdhani Express में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, Rail Route प्रभावित,...

Rajdhani Express में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, Rail Route प्रभावित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में अचानक भीषण आग लग गई। चलती ट्रेन में धुआं और लपटें देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोगों के बीच अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। असल में अब इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई का व्यस्त रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बड़ी बात ये है कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

फिलहाल रेलवे की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। बता दें कि सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। वहीं, कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा है। रेलवे के अनुसार यह घटना लूणी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ आलोट (VMA) स्टेशनों के बीच हुई। सुबह करीब 5:30 बजे बी-1 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की गई। इस घटना का असर देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक दिल्ली-मुंबई रूट पर भी पड़ा है।

Read in English: Rajdhani Express Coach Catches Fire in Ratlam, Passengers Shifted Safely

वहीं घटना को लेकर ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड (MEP) को भी स्टेशन पर रोका गया। कुछ अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। जीआरपी और अन्य रेलवे कर्मी रेलवे ट्रैक को जल्द साफ कर यातायात सामान्य करने में जुट गए हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: ਰਾਜਧਾਨੀ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਦੇ ਏਸੀ ਕੋਚ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਵੱਡਾ ਰੇਲ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -