HomePunjabLudhianaPunjab News: बुजुर्ग पर School से लौट रही बच्ची के साथ छेड़छाड़...

Punjab News: बुजुर्ग पर School से लौट रही बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप, महिलाओं ने की धुनाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के टिब्बा रोड इलाके में एक 8 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। जब बच्ची ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो इलाके की महिलाओं ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़कर उसकी धुनाई की और फिर मामलें में थाना टिब्बा की पुलिस को शिकायत दी। वहीं पूरी घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि औरतें मिलकर एक फैक्ट्री के अंदर आरोपी व्यक्ति की पिटाई कर रही हैं।

जानकारी देते 8 साल की पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसके साथ शारीरिक शोषण करता था। वह उसे अलग-अलग जगह से गलत तरीके से टच करता था। इसी के चलते वह हमेशा उससे डरी रहती थी। उसने कई बार घरवालों को इस बारे में बताया था, परन्तु घरवालों ने ज्यादा गौर नहीं किया। अब शनिवार दोपहर को जब वह अपने स्कूल से घर जा रही थी तो आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और उसे गलत तरीके से छूने लगा। वह उसे कही सुनसान जगह लेजाने लगा तो उसने शोर मचा दिया। तभी आरोपी व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया और नीचे फैंक दिया जिसके बाद लड़की वहां से भाग गई और उसने जाकर अपनी मां को सारी बात बताई।

फिर पीड़िता की मां मोहल्ले की औरतों को लेकर आरोपी के पास गई, जिसके बाद आरोपी की डंडों के साथ पिटाई की गई। इसके बाद माहौल ज्यादा खराब होता देख पीड़ित परिवार ने थाना टिब्बा की पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में जांच अधिकारी महेंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। वह इसकी जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -