Girl in a jacket
HomeNationalअवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 2 मासूमों सहित 4 जिंदा...

अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 2 मासूमों सहित 4 जिंदा जले, लपटों से दहला इलाका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नीमरानाः कोटपूतली-बहरोड़ में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए, इसमें 2 मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। 2 लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। DNA टेस्ट के जरिए शवों की पहचान होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है, जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह पुत्र मामन सिंह कोलीला ने किराये पर ले रखा था। शुक्रवार शाम को मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बोतलें तोड़ रहे थे। इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी, जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। हादसे के वक्त करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे मौजूद थे। कबाड़ में आग फैलते ही सब इधर-उधर भागने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इनमें 2 नाबालिग और एक महिला गोदाम के पिछले हिस्से में छुप गए। उस हिस्से में कबाड़ नहीं था। उन्होंने सोचा यहां लपटें नहीं पहुंचेंगी, लेकिन भीषण आग से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए और नीचे प्लास्टिक वेस्ट धधकने लगा। इस कारण वो वहीं फंस गए। गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं फायरब्रिगेड और पुलिस आग को बुझाने में जुटी। पुलिस मामले में स्थिति कंट्रोल करने में जुटी हुई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -