Girl in a jacket
HomeNational40 वर्षीय Lawyer ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, 2...

40 वर्षीय Lawyer ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, 2 साल पहले ही हुई थी शादी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः अलीगंज सेक्टर-ई में बीती देर रात वकील शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर सटाकर फायर किया और गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास ही पिस्टल पड़ी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र की शादी करीब 2 साल पहले ही हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वीरवार रात करीब 8:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र मृत अवस्था में पड़े थे।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से पिस्टल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -