.
Himachalपंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली व्यक्ति की लाश

पंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली व्यक्ति की लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर:  शहर में सीड फार्म कच्चा में लुटेरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए। वारदात रात करीब एक बजे अंजाम दी गई। बुजुर्ग की लाश खेत में चारपाई से बंधी मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई। वह पिछले 25 सालों से सीड फार्म कच्चा में रहता था और उसकी सीड फार्म पक्का में जमीन थी, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात उसके साथी किसान अपने खेत के सभी काम निपटा कर घर चले गए, लेकिन करतार सिंह अकेला अपने खेत में सो गया।

बताया जा रहा है कि दूसरे किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं खड़े करके चल दिए, जिन पर वे गुरुवार सुबह चारा काटकर शहर ले जाने वाले थे। सुबह वे खेत में आए तो करतार सिंह चारपाई से बंधा मिला। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं थी । करतार मर चुका था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही SSP अवनीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आस-पास का इलाका खंगाला। घटनास्थल को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि मृतक ने लुटेरों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे चारपाई से बांधकर उसक गला घोंट कर उसे मार डाला। पुलिस इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...