.
JalandharJalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में आज भी बसे ना चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब भर में कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। कर्मियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वह जल्द अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

वहीं कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। हड़ताल के चलते निजी बस संचालकों को इसका फायदा हो रहा है। निजी बसें अपनी क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जाती हुई नजर आई। सुबह अप डाउन करने वाले लोग, विद्यार्थी सरकारी बसों का ही इंतजार करते रहते हैं। वहीं हड़ताल के कारण रोडवेज के डिपो लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने उनसे दो-तीन बार बात करने के बाद कई मुद्दों पर सहमति जता दी थी, लेकिन इसके बावजूद आदेश जारी नहीं किए जा रहे। बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ लेती हैं। विभाग के राजस्व का करीब 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के बदले सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से आता है। बसें नहीं चलने के कारण विभाग को यह राशि भी नहीं मिल पाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trisha Krishnan पर टिप्पणी करने के मामले में DMK नेता Udhayanidhi Stalin गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्ली: तमिलनाडु के सीएम और साउथ एक्टर विजय...

पूर्व CM के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

चेन्नईः तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता तृषा को लेकर...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

Trisha Krishnan पर टिप्पणी करने के मामले में DMK नेता Udhayanidhi Stalin गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्ली: तमिलनाडु के सीएम और साउथ एक्टर विजय थलापति की रुमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा पर विवादित टिप्पणी के मामले...

पूर्व CM के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

चेन्नईः तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता तृषा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो...

लाइव स्ट्रीम में गुरु नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, घर पहुंचे निहंग सिंह, देखें वीडियो

गुरुग्रामः श्री गुरु नानक देव जी पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसकी...

अरविंद केजरीवाल का E20 के विरोध में PM House तक मार्च, भारी फोर्स तैनात, रोड पर लगाया धरना, देखें Live

नई दिल्लीः देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं इसी के विरोध में दिल्ली...