मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन ने आरोप लगाया कि पुलिस को महीना न मिलने पर पुलिस ने आते ही उससे और उसकी बहन से मारपीट की है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। देखा जा सकता है कि एएसआई बाहर से आता है और आते ही दोनों बहनों पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर देता है।
आपकों बता दें ये होटल जीरकपुर के बलटाना में स्थित है। होटल मालिक ने आरोप लगाया कि पुलिस को 20 हजार रुपए न देने पर उससे मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि उसका होटल पिछले 2 महीने से बंद है, वह काम नहीं कर रही। जिससे पुलिस को महीना भी बंद किया हुआ था। जिस वक्त ये घटना सामने आई, उस वक्त होटल में दोनों बहनें ही थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे हर महीने 20 हजार लेती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस एएसआई पर कार्रवाई होती है या नहीं।