Patialaपंजाबः MLA के PA बनकर ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः MLA के PA बनकर ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः विधायक के पीए बनकर लोगों से ठगी मारने वाले 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, दसूहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक करमवीर सिह घुम्मण के नाम पर उक्त व्यक्ति लोगों को ठगी मारते थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान भविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह मोहाली और नताशा पुत्री दीपक कुमार निवासी गुरु कर्म सिंह (गुरुसहाय) फिरोजपुर के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दसूहा बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि विधायक के फर्जी पीए बनकर कुछ अराजक तत्व लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस पर ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर हेराफेरी, दस्तावेजों से छेड़छाड़ पर आईपीसी की धारा 420, 470 और फर्जी लोक सेवक बनने पर 170 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जब उनके पास ठगी के मामले पहुंचे तो टेक्निकल टीम की मदद से दोनों के फोन सर्विलांस पर लगा दिए। दोनों की पहले लोकेशन पता की गई। इसके बाद ठगी के पैसे वह जिन बैंक खातों में जमा करवाते थे उन्हें भी सर्विलांस पर लगाया गया कि इनकी ट्रांजेक्शन कहां-कहां पर हो रही है।

दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। कभी लुधियाना, कभी मोहाली लोकेशन पर घूम रहे थे। अंत में इनकी लोकेशन दिल्ली की नजर आई। वहां पर यह दोनों एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने इन्हें होटल में ही दबोच लिया और वहां से गिरफ्तार कर दसूहा ले आए। दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। पकड़ा गया आरोपी भविंदर पेशेवर ठग है। पूछताछ के दौरान उसने माना है कि उसके खिलाफ अमृतसर में भी एक ठगी का मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पुलिस जानने का प्रयास करेगी कि दोनों ने पंजाब या पंजाब से बाहर कहां-कहां पर ठगी की वारदातें की हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...