Baddiपंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास 10 होटल किए...

पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास 10 होटल किए सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा बस स्टैंड के पास बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम 10 होटलों को सील किया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि आज दूसरे दिन भी होटलों को सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी। इन होटलों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर है कि नियमों का उल्लंघन कर यह होटल बनाए गए हैं। जवाहर नगर कैंप इलाके में करीब 10 होटल मालिकों के विरोध के बीच निगम अधिकारियों ने होटलों को ताला जड़ा। होटलों मालिकों और उनके कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। कुछ लोगों ने तो निगम के अधिकारी को घेर लिया। पुलिस बल की मदद से अधिकारी को लोगों के बीच से छुड़वाया गया। बता दें कि 17 मई को होने वाली मामले की सुनवाई में नगर निगम को जवाब दाखिल करना है कि अधिकारियों ने इन होटलों को सील किया या नहीं।

निदेशक स्थानीय निकाय विभाग उमा शंकर ने नगर निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल को 105 भवनों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर होटलों का निर्माण किया गया था, जिसके चलते पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन अवैध होटलों के खिलाफ पिछले दिनों हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसके बाद विभाग ने उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकांश होटल मालिक पार्किंग के लिए उचित जगह छोड़ने में विफल रहे हैं या नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाने में विफल रहे हैं। पूर्व में मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। 

निगम अधिकारियों ने कहा कि महानगर में जो अवैध रूप से बिल्डिंगे बनी हैं उनकी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में उन भवनों पर भी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से भवन निर्माण की मंजूरी जरूर प्राप्त करें। भवन निर्माण नियमों के अनुसार इमारतों का निर्माण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड पर जो अधिकारी होटल सील कर रहे थे। लोगों ने उन्हें रोकने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वे उन्हें रोक नहीं पाए। हालांकि क्षेत्र में होटल मालिकों में बढ़ता विरोध देख फिलहाल 10 होटलों पर कार्रवाई को रोकना पड़ा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

‘E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब’, Arvind Kejriwal ने सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

स्टेज पर मैकेनिक लेकर पहुंचे आप सुप्रीमो नई दिल्ली: दिल्ली...

कांवड़ियों का उत्पात, लाठियों से कार तोड़ी, ड्राइवर को पीटा, Video Viral

हरिद्वारः हरिद्वार में हरियाणा की कार का एक कांवड़िए...

Assam Flood 2026: Actor Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की...

‘E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब’, Arvind Kejriwal ने सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

स्टेज पर मैकेनिक लेकर पहुंचे आप सुप्रीमो नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर...

कांवड़ियों का उत्पात, लाठियों से कार तोड़ी, ड्राइवर को पीटा, Video Viral

हरिद्वारः हरिद्वार में हरियाणा की कार का एक कांवड़िए के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है, जिसमें...

Assam Flood 2026: Actor Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या अब 82 तक पहुंच चुकी है। हजारों लोग अभी भी...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में...