.
Himachalडेरा बाबा रुद्रानंद में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं 

डेरा बाबा रुद्रानंद में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी लिया हिस्सा, विकास पर हुई चर्चा

ऊना/सुशील पंडित : राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू द्वारा की गई हर घोषणा को अधिकारी समयबद्ध पूरा करें और कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करें। यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द आश्रम स्थित एक निजी होटल में जनसमस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान घरद्वार पर हो उसी मूलमंत्र से हम सप्ताह में एक बार हर पार्षद वार्ड में जन समस्याओं को सुनने का अधिकारियों के साथ बैठक रखते है। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचा रही है। राज्य सरकार की सुखाश्रय योजना गरीब व अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। बहीं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर उनकी आर्थिकी मजबूत कर रहे है। 

भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आएगी। लेकिन अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से धरातल पर विकास कार्यो को देखें जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों के चक्र न लगाने पड़े। इससे पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी विधायक भुट्टो ने शिरकत की ओर कमेटी के साथ नगर निगम चुनावों में मिली जीत पर चर्चा की। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिव प्रवीण शर्मा ,अजय शर्मा पंचायत प्रधान बीडीसी सदस्य अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...