Himachalएलपीजी प्लांट से स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को बाहर किए जाने पर भाजपा...

एलपीजी प्लांट से स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को बाहर किए जाने पर भाजपा ने आपत्ति जताई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश सरकार हस्तक्षेप करते हुए टर्मिनल से गैस ढुलाई के रूप में ट्रक ऑपरेटर्स को रोजगार दिलवाए: सत्ती 

ऊना/ सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला उपाध्यक्ष पीएल भारद्वाज, मैहतपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय सोनी, कांगड़ा पद के पूर्व निदेशक बलवंत ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेताओं ने इंडियन ऑयल के एलपीजी प्लांट रायपुर सहोड़ा से स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को बाहर किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को स्थानीय लोगों के पक्ष में हस्तक्षेप करते हुए इस टर्मिनल से गैस ढुलाई के रूप में रोजगार उन्हें ही दिलवाना चाहिए। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इसी तरह का एक विवाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल और डीजल टर्मिनल पेखूबेला में भी पैदा हुआ था। जिसमें भाजपा ने हस्तक्षेप करते हुए न सिर्फ प्रदेश सरकार अपितु केंद्र सरकार तक इस मुद्दे को उठाया और तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करते हुए स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को यहां काम दिलवाया था। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार को खुद इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कोर्ट में अपना पक्ष रखना चाहिए था। लेकिन अब वह खुद ट्रक ऑपरेटरों के इस मुद्दे को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगे इतना ही नहीं इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष भी ले जाया जाएगा, ताकि बेरोजगार हो रहे करीब 150 ट्रक ऑपरेटरों और चालकों को इंसाफ दिलाया जा सके। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस मामले पर अपना उदासीन रवैया नहीं छोड़ती है तो वह खुद न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों के साथ की जा रही नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से बल्क ड्रग पार्क जैसे और भी कई बड़े औद्योगिक विकास प्रस्तावित है, ऐसे में यदि स्थानीय लोगों को रोजगार ही नहीं मिलेगा तो फिर इन बड़े औद्योगिक संस्थानों का हिमाचल प्रदेश को क्या लाभ होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

कार से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; दो युवकों की मौत

भोपालः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार देर...

PM को अपशब्द बोलने वाली लड़की का आया नया वीडियो, कहा- फोन पर रेप की मिल रही धमकियां

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने...

Commonwealth Games-2026: बेटियों का गोल्डन पंच, सात गोल्ड समेत भारत के 16 पदक

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों...

Iran की अमेरिका को सरेआम धमकी, सांसद Ebrahim Raisi ने कहा कि – ‘स्टोन एज में पहुंचा देंगे’

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते हुए तनाव के बीच में तेहरान ने वॉशिंगटन को हमला करने...

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही है। अब ऐसा ही नया मामला इडाहो राज्य...

कार से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; दो युवकों की मौत

भोपालः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां कसरावद थाना...

PM को अपशब्द बोलने वाली लड़की का आया नया वीडियो, कहा- फोन पर रेप की मिल रही धमकियां

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की का एक और नया वीडियो...