.
Amritsarजालंधरः दिन दहाड़े झूले से 6 माह की बच्ची हुई किडनैप, इलाके...

जालंधरः दिन दहाड़े झूले से 6 माह की बच्ची हुई किडनैप, इलाके में फैली दहशत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर शहर में पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स तैनात है। लेकिन इसके बावजूद शहर में चोरी, लूटपाट और किडनेपिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं आज दिन दहाड़े गाजी गुल्ला के ब्रिज नगर में झूले में खेल रही 6 माह की बच्ची को किडनैप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ओम प्रकाश ने एनकाउंटर न्यूज को जानकारी दी कि उनके 3 बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

जिसमें एक 6 माह की संध्या भी थी। इस दौरान एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों सहित एक महिला दोपहर 3ः30 बजे गली में आए। वह बच्चों को पहले बहलाने फुसलाने लगे। इसके बाद उनके बच्चों को धक्का देकर झूले से संध्या को किडनैप करके एक्टिवा पर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित मंजू ने बताया कि रद्दी के गोदाम में वह खाना खाने के लिए ऊपर गई। पीड़ित महिला ने बताया इस दौरान उक्त एक्टिवा सवार आए और उनके बच्चों को पैसे देने की कोशिश की। वहीं उसके बेटे को 120 रुपए देने का लालच भी दिया गया फिर 500 रुपए देने की कोशिश की गई। जब बच्चों ने पैसे नहीं लिए तो झूले में खेल रही उसकी बच्ची संध्या को लेकर फरार हो गए।

घटना संबंधी जानकारी पीड़ित परिवार ने थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। थाना 2 के एसएचओ घटना स्थल पर पहुंच गए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित ओम प्रकाश के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि सफेद रंग की एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों सहित एक महिला ने उक्त बच्चों को पहले 500 रुपए देने की कोशिश की और कहा कि बच्ची को उन्हें दे दे। जब पैसे लैने से मना किया गया तो झूले से एक्टिवा सवार बच्ची को लेकर फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है।...

लड़कों के बाद अब लड़कियों की वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

मोहालीः सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा, लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा हो गया, जिस पर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के दोनों गुट में पंजाब...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के...