.
Himachalपंजाब : बेअदबी कांड के दोषी जसवीर सिंह की जेल में हुई...

पंजाब : बेअदबी कांड के दोषी जसवीर सिंह की जेल में हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मोरिंडा में बेअदबी कांड के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की मौत हो गई है। जसवीर मानसा की तमकोट जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे 29 अप्रैल को रूपनगर से मानसा लाकर शिफ्ट किया गया था।

जसवीर के शव को फिलहाल सिविल अस्पताल में ही रखा गया है। आरोपी की मौत की वजह क्या है इस पर अभी संशय बरकरार है। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी को आज शाम 4 बजे तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया और रात 9 बजे जसवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मोरिंडा में पिछले हफ्ते ही बेदअबी की घटना हुई थी जिसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। जसवीर पर दो सिख ग्रंथियों (पुजारी) को कथित रूप से मारने और गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं आहत करने व हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में जूते पहने व्यक्ति को कोतवाली साहिब गुरुद्वारे के गर्भगृह में रेलिंग पार करके प्रवेश करते और फिर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों को मारते और पवित्र पुस्तक को उसके स्थान से हटाते हुए देखा जा सकता है। इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले जसवीर सिंह को बाद में गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...