.
Himachalपंजाबः बेअदबी के विरोध में हालात तनावपूर्ण: बाजार बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस...

पंजाबः बेअदबी के विरोध में हालात तनावपूर्ण: बाजार बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोरिंडाः रुपनगर जिले के मोरिंडा में कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में बेअदबी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आज दूसरे दिन भी इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शहर के छोटे-बड़े सभी बाजार बंद है। स्थिति को संभालने के लिए पूरे जिला सहित विभिन्न जिलों से पुलिस फोर्स तैनात हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिख संगत पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठी है। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही है। वहीं इस दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी धरने पर बैठे हुए दिखाई दिए। बीते दिन आरोपी जसबीर सिंह के घर भी तोड़-फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवार फरार चल रहा है। घटना के विरोधस्वरूप मोरिंडा के दुकानदारों ने बाजार बंद रखे। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी बेअदबी की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने भी इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि बेअदबी करने वाले ने पहले गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे पाठी की पिटाई की और फिर गुरु साहिब के पवित्र अंगों से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और धार्मिक भावनाएं आहत करने और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को कहा था कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लालपुरा ने कहा कि पंजाब ने साम्प्रदायिक हिंसा का लंबा इतिहास देखा है। अगर आरोपियों को सख्त सजा और इन मामलों की निष्पक्ष जांच होती तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता था। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव से पिछले 45 सालों में पंजाब में बेअदबी के सभी मामलों की सूची मांगी है। बीते दिन बेअदबी की इस घटना से मोरिंडा के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इससे मोरिंडा में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस युवक को पागल करार देना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि न तो युवक की हरकतें पागलों वाली थीं और न ही उसकी मंशा। लोगों ने कहा कि जब तक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...