.
Himachalअनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे...

अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मैडी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गांधी परिवार के लिए अलग से नहीं बनेगा कोई कानून

ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

स्थानीय संस्थाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पुष्प गुच्छ, शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है उन्हें समझ लेना चाहिए कि गांधी परिवार के लिए देश में कोई अलग तरह का कानून बनने वाला नहीं है।जो कानून देश के हर नागरिक के लिए हैं वही कानून राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए भी सामान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत अपने व्यवहार और अपनी भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। लेकिन उल्टा राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को देश के संविधान और कानून के उल्लंघन का पाठ पढ़ा कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वक्त विश्व में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश तरक्की कर रहा है आने वाले दिनों में देश की अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में भी जल्द पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस ने बदहाल अर्थव्यवस्था में देश भाजपा के हाथों में सौंपा था। लेकिन आज देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल चुके हैं।

सत्यपाल मलिक के बयान से किनारा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके बयान केवल मात्र हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक को यह भी बताना चाहिए कि कुर्सी से उतरने के बाद ही उन्हें इस तरह के बयानों की याद क्यों आई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केवल मात्र समाचारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...