.
Baddiपंजाब: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर कई जिलों में हाई अलर्ट

पंजाब: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर कई जिलों में हाई अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को आखिरकार मोगा जिले के रोड़े गांव स्थित रोड़ेवाला गुरुद्वारा से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह न फैलाने की अपील की है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह एक महीने से भी अधिक समय से पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पंजाब पुलिस के साथ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का लुका-छिपी का खेल खत्म हो गया है। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोड़ेवाला गुरुद्वारा से गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतपाल को पंजाब पुलिस अमृतसर ले गई है जहां से उसे असम के डिब्रूगढ़ भेजे जाने की तैयारी है। अमृतपाल समर्थक की गिरफ्तारी के बाद अजनाला में थाने पर हुए हमले और इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटना से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे नामक संगठन के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट किया है।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट के जरिए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। पंजाब पुलिस ने इस ट्वीट में साथ ही ये अपील भी की है कि कोई भी फेक सूचना शेयर ना करें और हमेशा सूचना की पुष्टि करने के बाद ही इसे साझा करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...