Himachalदेवर भाभी में हुई मारपीट मामले में अदालत ने सुनाई सजा

देवर भाभी में हुई मारपीट मामले में अदालत ने सुनाई सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विभिन्न धाराओं के तहत चार वर्ष कारावास व 10 हजार रूपये जुर्माना

ऊना/ सुशील पंडित : एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अम्ब निरंजन सिंह की अदालत ने आदर्श नगर अम्ब में अपने भाई व भाभी के साथ मारपीट के एक मामले में आरोपित व्यक्ति को दोषी मानते हुए विभिन्न धाराओं के तहत चार वर्ष के कारावास के साथ 10 हजार रूपये जुर्माना व जुर्माना न भुगतने पर दोषी को 15 दिन अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी शिखा राणा ने बताया कि शिकायतकर्ता सीमा देवी ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अक्टूबर, 2011 शाम करीब सवा छह बजे वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी।इस दौरान उसका पति बाहर सामान खरीद रहा था। आरोप था कि जब वह कपड़े बदलकर हटी तो उसका जेठ कमरे में आ गया और जमीनी विवाद के चलते उसके साथ वहस करने लगा। इसपर जब उसने आरोपित को उसके पति से बात करने के लिए कहा तो उसने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पति बीच बचाव करने आया तो आरोपित ने उसके पति के साथ भी मारपीट की।

सहायक जिला न्यायवादी शिखा राणा ने बताया कि सीजेएम अम्ब ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को आरोपित सोमेश कुमार को दोषी मानते हुए आईपीसी की धारा 354 के तहत एक वर्ष के कारावास के साथ दो हजार रूपये जुर्माना, जुर्माना न भुगतने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास के अलावा धारा 325 के तहत चार साल की सजा के साथ दो हजार रूपये जुर्माना, जुर्माना न भुगत पाने की सूरत में 15 दिन का अतिरिक्त कारावास, धारा 427 के तहत छह महीने की सजा के साथ दो हजार रूपये जुर्माना, जुर्माना न भुगतने की सूरत में 15 दिन का अतिरिक्त कारावास, धारा 452 के तहत चार वर्ष के कारावास दो हजार रूपये जुर्माना, जुर्माना न भुगतने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास व धारा 506 के तहत तीन वर्ष के कारावास के साथ दो हजार रूपये जुर्माना व जुर्माना न भुगतने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार यह सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित...

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने दो और युवकों की जान ले ली। इनमें से एक...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...

तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले श्रीवारी लड्डू को आज पूरे हुए 311 साल, जानें इसकी खासियत

धर्म: दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की यदि बात करें तो उसमें तिरुपति बालाजी पहले स्थान पर आता है।...