Amritsarजालंधरः PPR में खड़ी एक्टिवा से डेढ़ लाख रुपए ले फरार लुटेरे

जालंधरः PPR में खड़ी एक्टिवा से डेढ़ लाख रुपए ले फरार लुटेरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब भीड़-भाड़ वाले पीपीआर मार्कीट से चोरी का मामला सामने आया है। 2 लुटेरे पीपीआर मार्कीट में खड़ी एक्टिवा का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे है।

एक्टिवा चालक ने पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें बाइक सवार 2 युवक उसकी एक्टिवा के पास रुकते हैं और पीछे बैठा युवक बाइक से उतर जाता है। वह एक्टिवा का ताला तोड़कर वहां से पैसे के लिफाफे को अपनी शर्ट में डालकर फरार हो जाता है। एक्टिवा सवार पीड़ित ने बताया कि वह पीपीआर मार्कीट स्थित एक ट्रैवल एजेंट के पास आया था।

वह एक्टिवा पार्क करके एजेंट ऑफिस गया। कुछ देर बाद जब वे लौटा तो एक्टिवा का ताला टूटा हुआ था और डेढ़ लाख रुपए गायब थे। चालक जैसे ही एक्टिवा के पास आया तो उसने देखा ताला टूटा हुआ, जैसे ही उसने एक्टिवा की सीट उठाई तो देखा कि उसमें से पैसों का लिफाफा गायब था। घटना की जानकारी उसने थाना नंबर 7 में शिकायत दे दी है। वहीं इस मामले को लेकर थाना नंबर 7 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि देर शाम पीड़िता ने थाना नंबर 7 में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट...

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

कार से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; दो युवकों की मौत

भोपालः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार देर...

PM को अपशब्द बोलने वाली लड़की का आया नया वीडियो, कहा- फोन पर रेप की मिल रही धमकियां

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर का पत्नी के तलाक मांगने के बाद फंदे पर...

Iran की अमेरिका को सरेआम धमकी, सांसद Ebrahim Raisi ने कहा कि – ‘स्टोन एज में पहुंचा देंगे’

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते हुए तनाव के बीच में तेहरान ने वॉशिंगटन को हमला करने...

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही है। अब ऐसा ही नया मामला इडाहो राज्य...

कार से टकराने के बाद बाइक में लगी आग; दो युवकों की मौत

भोपालः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां कसरावद थाना...