.
JalandharJalandhar News: टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 2 की...

Jalandhar News: टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: काला बकरा के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू जा रही टूरिस्ट बस की ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी। दूसरी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक अशोक बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। अलसुबह जालंधर के भोगपुर में काला बकरा इलाके में बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई और टैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

घटना में बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने के बाद एक प्रवासी मजदूर ने 3 करोड़ रुपये का...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले जग्गा सिंह ने...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक सिख व्यक्ति कथित तौर पर...