Himachal Govt
Nationalबेटे को रेलवे का एग्जाम दिलवाकर लौट रही बाइक सवार महिला को...

बेटे को रेलवे का एग्जाम दिलवाकर लौट रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः जिले में रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी मुताबिक, एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे की परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े। पिछले पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...