NationalOperation Sindoor को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कबूल...

Operation Sindoor को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कबूल किया नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर भले ही खत्म हो गया है परंतु इसमें हुए नुकसान को पाकिस्तान भूल नहीं पाया है। आए दिन पाकिस्तान की ओर से नए-नए बयान सामने आए हैं। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने 36 घंटों में कम से कम 80 ड्रोन फेंके थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कबूल किया है कि भारतीय ड्रोन हमलों में रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस भी डैमेज हुआ है। साल के आखिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को कबूल किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां पर तैनात जवान भी घायल हो गए थे।

भारत ने 10 मई को तबाह किया नूर खान एयरबेस

इशाक डार ने कहा कि – भारत ने थोड़े ही समय में बड़ी संख्या में ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में दाग दिए। उन्होंने दावा किया है कि कम से कम 80 ड्रोन 36 घंटे के अंदर सीमा पार कर गए थे। पाकिस्तान की सेना ने उनमें से 79 ड्रोन्स को रोक लिया परंतु एक ड्रोन सैन्य ठिकानों से टकरा गया था जिससे कुछ लोग घायल हो गए थे। इशाक डार ने कहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य नेतृत्व की 9 मई की रात को हमले के बाद बने बने हालात पर भी चर्चा हुई थी। इस दौरान कई फैसलों को मंजूरी भी दी गई थी। भारत ने 10 मई को नूर खान एयरबेस पर हमला करके गलती की। इससे एक बार फिर हमले की पुष्टि हुई है।

भारत ने ठुकराए सारे बयान

पाकिस्तान के मंत्री डार के बयान पर भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के यह सभी दावे खारिज कर दिए हैं। उन्होंने डार पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विनाश का पैमाना कहीं ज्यादा था। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स का भी इस दौरान उन्होंने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नागरिकों के द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नूर खान एयरबेस पर आग लगी हुई नजर आई थी। सभी 11 टारगेटेड एयरबेस को भारी नुकसान हुआ था। नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की पुष्टि उस समय सबसे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की थी।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...