Himachal Govt
Nationalबाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवतियों ने मोटरसाइकिल सवार से मांगी थी Lift

दुर्गः जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सोमनी-भिलाई 3 मुख्य मार्ग पर रेत से भरे हाइवा ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक और युवती की जान चली गई। वहीं, एक युवती गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है 2 युवतियां भूमिका (24 साल) और सरोज नौकरी की तलाश में भिलाई 3 गई थीं। लौटते समय बाइक सवार युवक सुमित बंजारे (25 साल) से उन्होंने लिफ्ट मांगी। तभी मेहंदीबाड़ी के पास यह हादसा हुआ। दरअसल, रेत से लदा हाइवा ट्रक सोमनी से भिलाई की ओर जा रहा था। वहीं, भिलाई 3 से सोमनी होते हुए गनियारी जा रहे तीनों लोग मेहंदीबाड़ी के पास ट्रक से टकरा गए। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती भूमिका और युवक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार गनियारी निवासी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को मौके से जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल...

Punjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर फरार

लुधियानाः महानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से...

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15...