Himachal Govt
National2 कारों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, नाना-दोहिते की मौत, 7 घायल

2 कारों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, नाना-दोहिते की मौत, 7 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फलोजीः जिले के सेतरावा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-125 (जोधपुर-पोकरण) पर बावकान तालाब के पास 2 कार के बीच आमने-सामने की टक्कर का मामला सामने आया है। इस भीषण हादसे में अल्टो कार सवार नाना और उनके दोहिते की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद अल्टो कार के अगले हिस्से में आग लग गई। राहगीरों, ग्रामीणों और पुलिस दल ने समय रहते रेत और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन कार का अगला हिस्सा जल गया।

दोहिता व दादा।
मृतक दोहिता व दादा।

ग्रामीणों और एनएचएआई एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सेतरावा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, अल्टो कार में सवार जैसलमेर के चांधन निवासी सगताराम पुत्र मुल्तानाराम कुमावत अपने बेटे हरीश उर्फ हरिराम, पोते सोनू और दोहिते दिनेश पुत्र गणपतराम (कनोई, जैसलमेर) के साथ घर लौट रहे थे कि उनकी आल्टो कार की टक्कर किआ कार के साथ हो गई जिसमें सगताराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गई, इतने में आल्टो कार में भी आग लग गई लोगों ने तुरंत मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। इस दौरान जोधपुर अस्पताल ले जाते समय एक अन्य ने दम तोड़ दिया।

घायल हरीश सोनू और दिनेश प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया। दिनेश ने आगोलाई के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हरीश और सोनू का एमडीएम अस्पताल जोधपुर में इलाज चल रहा है। दोनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दूसरी ओर, किआ कार में सवार राजसमंद जिले के बरार निवासी एक परिवार रामदेवरा दर्शन करके लौट रहा था। इस कार में सवार प्रदीप पुत्र कालूराम सोनी, उनके पिता कालूराम, माता लक्ष्मी और बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई साथ जालंधरः महानगर में नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह...