Himachal Govt
Nationalभीषण सड़क हादसाः ड्रपर ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के...

भीषण सड़क हादसाः ड्रपर ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहिये में फंसे शव, पंचर करके बाहर निकाला

बहराइचः शहर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से डंपर चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और उसने पति-पत्नी, उनके 3 साल के बेटे सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंद दिया। डंपर में बाइक फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। इसके बाद वह एक गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि उसके पहिए में चारों शव बुरी तरह फंसे हुए थे। पहियों को पंचर करके फंसे हुए शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पुलिस में मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव के करण (32), अपनी पत्नी शीनू (28), बेटा विष्णु (3) और साले चंद्र किशोर (35) के साथ मंगलवार शाम एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार सुबह चारों एक ही बाइक से कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे बहराइच-लखनऊ हाइवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव के पास बगल से निकल रहे एक डंपर ने अचानक कट मार दिया। इससे एक बाइक चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद बाइक डंपर के पिछले पहिए में फंस गई जिससे एक-एक करके पूरा परिवार पिछले पहिए से कुचला गया। शव और बाइक पहिए में ही बुरी तरह फंस गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर शवों को 50 मीटर तक घसीटते हुए रोड किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर फखरपुर थाना प्रभारी ब्रह्मानंद गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी मंगवाकर डंपर में फंसी बाइक को बाहर निकाला गया। शवों को बाहर निकालने के लिए डंपर के पहिए को पंक्चर करना पड़ा। वहीं डंपर ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डंपर चालक ने बताया कि सुबह में घना कोहरा था। आगे एक बस चल रही थी, पर कोहरे के कारण नहीं दिखी। बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। बस अचानक सामने आई तो उसने तेजी से कट मार दिया। इसी दौरान स्टियरिंग मोड़ते समय बाइक चपेट में आ गई। ओस के कारण सड़क गीली थी, जिससे डंपर पलट गया। इस हादसे के कारण बहराइच-लखनऊ हाइवे पर रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के रेस्क्यू वर्क के बाद यातायात सामान्य हुआ। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हादसे में एक बाइक पर सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। डंपर पलटने से चालक भी घायल हुआ है। चालक का बयान ले लिया गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस...

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

Punjab News: ड्यूटी जा रहे व्यक्ति पर बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से बोला हमला, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले में ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ससुराल...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन...