Himachal Govt
Nationalचप्पल को लेकर हुआ विवाद, जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को बुरी...

चप्पल को लेकर हुआ विवाद, जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कांकेरः जिले में 5 जेल प्रहरियों द्वारा ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटने का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी ढाबा संचालक और कर्मचारी को उठाकर पटकते और थप्पड़ जड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गए। जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरियों ने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारी को पीटा है। पांचों लोगों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, 21 अक्टूबर की रात कांकेर जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर में चला गया। इस दौरान ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारियों ने चप्पल पहनकर काउंटर में जाने को लेकर विरोध किया, जिससे प्रहरी नाराज होकर चला गया था। कुछ देर बाद दूसरा प्रहरी ढाबे पर पहुंचा और उसने वेटर को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच काउंटर पर बैठा कर्मचारी जब किचन की ओर गया, तो पहला प्रहरी वापस आया और काउंटर में जाकर बैठ गया। कर्मचारी ने एक बार फिर उससे चप्पल उतारने का रिक्वेस्ट किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रहरी ने कर्मचारी को उल्टा थप्पड़ मार दिया। अन्य साथियों ने भी ढाबा संचालक और कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा। इस दौरान जेल प्रहरियों की पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मारपीट मामले में ढाबा संचालक मनोज ठाकुर का कहना है कि ढाबे पर पहुंचे पांचों व्यक्तियों ने शुरू से ही दबंगई दिखाते हुए हंगामा मचाया और मारपीट की। बदसलूकी की, उल्टा हमें ही पीटा। हमने सिर्फ चप्पल पहनकर काउंटर की ओर जाने से मना किया था। वहीं इस मामले में कांकेर सिटी कोतवाली थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर से अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके कारण पुलिस को इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक...

24 घंटे में दो लापता बालिकाएं बरामद, ऊना पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटीं घर

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई...

Haryana News: राखी के मौके पर महिलाओं को सरकार की ओर से मिलेगा बड़ा तोहफा

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार द्वारा हर साल की तरह इस...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक एक्सईन को विभागीय जांच में सामने आए गंभीर मामलों के...

Punjab News: बाइक सवार युवकों ने आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम से किया हमला, चलाईं गोलियां, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते गांव रंगड़ नंगल में देर रात एक आढ़ती के घर पर...

24 घंटे में दो लापता बालिकाएं बरामद, ऊना पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटीं घर

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को...