Loading...
HomePunjabLudhianaPunjab News: शादी समारोह में गई 6 वर्षीय बच्ची सहित मां लापता,...

Punjab News: शादी समारोह में गई 6 वर्षीय बच्ची सहित मां लापता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ताजपुर रोड के पास इडलैस कालोनी में महिला बच्ची सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हालांकि घटना 24 फरवरी की है। परिवार का कहना हैकि 24 फरवरी की रात विवास समारोह के दौरान 25 वर्षीय अमृता भारती 6 वर्षीय अन्नया के साथ लापता हो गई। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पति आनंद कुमार ने बताया कि शादी समारोह पर पत्नी और बच्ची गई थी, लेकिन उसके बाद से वह वापिस नहीं लौटी। पीड़ित ने कहाकि सभी महिलाएं शादी से वापिस लौट गई, लेकिन उसकी पत्नी और बेटी वापिस नहीं लौटी। पीड़ित ने कहा कि शादी को 7 से 8 साल हो गए। थाना जमालपुर की पुलिस को शिकायत दे दी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई एफआईआर नंबर नहीं दिया गया। पीड़ित ने कहा कि परिजनों से भी संपर्क कर लिया, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा। आनंद कुमार ने कहा कि घटना के दौरान वह काम पर गया हुआ था, लेकिन अब पत्नी और बच्ची के लापता होने से परिवार काफी परेशान है।

वहीं ज्योति ने कहा कि पडोसी के शादी में वह भी अमृता के साथ गई थी। इस दौरान अमृता ने उसे पैसे खुले करवाने के लिए कहा। पैसा खुला करवाने के बाद वह अमृता के साथ शादी में जयमाला देख रही थी। इस दौरान अचानक अमृता ने बच्ची को बाथरूम जाने का कहकर चली गई, तभी अमृता के पति आनंद कुमार का फोन आया और उससे बात करवाने के लिए कहा।

ज्योति ने कहा कि वह शादी में अमृता को ढूंढने लगी तो पता चला कि वह लापता हो गई है। दरअसल, शादी समारोह में सभी ने अमृता और बच्ची को काफी ढूंढा और दोनों कहीं नहीं मिले। शादी समारोह की शामिल होने की अमृता की बच्ची के साथ तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक नौजवान उनके साथ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page