Loading...
HomePunjabAmritsarPunjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद पुलिस चौकस हो गई है। हाल ही में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं आज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह मुहिम हाल ही में गुरदासपुर में हुई घटना और होलियों के त्योहार को देखते हुए शुरू की गई। जीआरपी के एसपी गुरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने स्टेशन पर हर आने-जाने वाले संदिग्ध यात्री की बारीकी से तलाशी ली।

पत्रकारों से बातचीत में एसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि त्योहारों के दिनों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नशीला पदार्थ, गैरकानूनी हथियार या संदिग्ध सामान ट्रेन के माध्यम से न ले जाया जाए। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल भी जीआरपी द्वारा कई नशीले पदार्थ और पिस्तौल बरामद कर मामले दर्ज किए गए थे।

इसके अलावा 15 मोबाइल लुधियाना से और 61 मोबाइल जीआरपी अमृतसर द्वारा बरामद कर वारिसों के हवाले किए गए थे। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी बढ़ाई गई है। जीआरपी के पास 19 और आरपीएफ के पास 34 कैमरे लगे हुए हैं। हर ट्रेन में दो पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आने वाले दिनों में भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page