.
Nationalफर्जी कॉल सेंटर से हो रही करोड़ों की ठगी मामले में ED...

फर्जी कॉल सेंटर से हो रही करोड़ों की ठगी मामले में ED ने 15 ठिकानों पर की Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर ‘‘फर्जी’’ कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की। अधिकारियों ने बताया कि इस कॉल सेंटर पर कई विदेशियों से लाखों अमेरिकी डॉलर की ठगी करने का आरोप है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मुंबई के अलावा दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कम से कम 15 परिसरों पर छापे मारे गए।

अधिकारियों ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि दिल्ली के कई इलाकों में फर्जी कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे, जिसके जरिए साइबर ठग विदेशों के नागरिकों को अपना निशाना बनाकर पैसे वसूलते थे और इसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए अपने साथियों तक पहुंचाते थे। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई।

जांच में सामने आया है कि करण वर्मा और उसके साथी दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। ये कॉल सेंटर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर Microsoft, Apple, और Charles Schwab Financial Services जैसी कंपनियों का कस्टमर सपोर्ट बताकर ठगते थे। आरोपी खुद को पुलिस या जांच अधिकारी बताकर उन्हें गिरफ्तारी की धमकी देकर यह वसूली करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस/जांच एजेंसी के अधिकारी बनकर पीड़ितों को गिरफ्तारी के परिणाम भुगतने की धमकी दी और पैसे भी ‘‘वसूले’’। पीड़ितों की मौद्रिक संपत्तियों को क्रिप्टो मुद्राओं, ‘गिफ्ट कार्ड्स’ आदि में परिवर्तित कर दिया गया। ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए क्रिप्टो करेंसी वॉलेट्स से लाखों अमेरिकी डॉलर के लेनदेन की सूचना मिली है।

ठगों ने पीड़ितों से वसूली गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी करेंसी और गिफ्ट कार्ड में बदलकर भारत में अपने नेटवर्क को ट्रांसफर कर दिया। ईडी की जांच में पता चला है कि इन क्रिप्टो वॉलेट्स में करोड़ों अमेरिकी डॉलर के लेनदेन हुए हैं। दरअसल, ईडी की यह कार्रवाई उन साइबर ठगों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है जो विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे पैसे वसूलते हैं। इसी को लेकर एजेंसी अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी में शामिल भारतीय ऑपरेटरों और उनके विदेशी साथियों के बीच संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात में मत्तेवाल थाना क्षेत्र में नहर के...

Punjab News: मंदिर में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

खरड़ः खरड़ के एक मंदिर में पुजारी की गैर-मौजूदगी...

Punjab News: पुलिस मुस्तैदः शहर में टीमों ने किरायेदारों की वेरिफिकेशन, देखें वीडियो

लुधियानाः त्यौहारी सीजन करीब आते ही पुलिस पूरी तरह...

वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे पर विवादः CCTV से रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 10 को फिर होगी सुनवाई

जम्मूः जम्मू की एक अदालत ने वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी का चढ़ावा चढ़ाए जाने से जुड़े कथित...

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात में मत्तेवाल थाना क्षेत्र में नहर के पास पुलिस और एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के बीच मुठभेड़...

Punjab News: मंदिर में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

खरड़ः खरड़ के एक मंदिर में पुजारी की गैर-मौजूदगी में एक युवक ने मंदिर की घंटी से फंदा लगाकर...

Jalandhar News: Mata Gujri School के अंदर घुसकर बच्चा चोरी करता व्यक्ति काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

जालंधर, ENS: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्थित माता गुजरी खालसा मार्डन स्कूल के अंदर बच्चे को...