राजस्थानः जैसलमेर में आर्मी की जिप्सी पलट गई। हादसे में मेजर की मौत हो गई। वहीं, एक लेफ्टिनेंट कर्नल और 2 मेजर समेत 4 लोग घायल हुए है। हादसा तनोट थाना इलाके में रामगढ़ से लोंगेवाला के बीच गमनेवाला गांव के पास रविवार शाम 5 बजे हुआ। घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। तनोट थाना के ASI अचलराम ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Read in English:
Army Major Killed, Four Injured as Military Gypsy Overturns in Jaisalmer
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मोड़ था, लेकिन जिप्सी मुड़ नहीं पाई और पलट गई। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत राय (32), मेजर टीसी भारद्वाज (33), मेजर अमित (30), मेजर प्राची शुक्ला और ड्राइवर नसीरुद्दीन घायल हो गए। घायलों को सेना की गाड़ी में रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मेजर टीसी भारद्वाज की मौत हो गई। मेजर अमित के आंख के पास चोट आई है। मेजर प्राची शुक्ला के सिर में गंभीर चोट है, जबकि ड्राइवर नसीरुद्दीन का बायां कान कट गया। सभी का इलाज सेना के हॉस्पिटल में जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।