नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पिछले हफ्ते से इंटरनेट पर उनके बारे में अजीब तरह की अफवाहें चल रही थी। कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे थे कि नेतन्याहू की मौत हो गई है या उन्हें ईरानी अटैक में मार दिया गया है। इन अफवाहों की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें यह दावा किया गया था कि नेतन्याहू के हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसको एआई जनरेटेड वीडियो भी बताया और सवाल उठाए हैं।
वो अभी तक लाइव नहीं आए हैं इसलिए ऐसी अफवाहों को बल मिल रहा है। इसी के बीच एक्स हैंडल से एक नया वीडियो शेयर हुआ है हालांकि इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर भी अब सवाल उठाने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो एआई जेनेरेटेड तो नहीं है परंतु इसमें नेतन्याहू के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है हालांकि एलन मस्क का ग्रोक वीडियो भी नकली बता रहे हैं।
क्या नया वीडियो Deepfake है?
रविवार को नेतन्याहू के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक कैफे में खड़े दिख रहे हैं और कॉफी पीते हुए मजाकिया अंदाज में उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि वह मर चुके हैं लेकिन वह खुद कॉफी पीते दिखाई दे रहे हैं। एलन मस्क की कंपनी XAI के एआई चैटबॉट Grok ने इस वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर ने जब Grok से पूछा कि यह वीडियो असली है या नहीं तो चैटबॉट ने जवाब दिया कि यह AI से बना Deepfake वीडियो हो सकता है।ग्रोक ने कहा कि वीडियो में कई ऐसे संकेत हैं जो एआई जनरेशन की ओर इशारा करते हैं। कुछ यूजर्स ने वीडियो में अजीब लिप सिंक कप में कॉफी का असामान्य स्तर और बैकग्राउंड के कुछ अस्वाभाविक हिस्सों की ओर भी ध्यान दिलवाया। इसी कारण से इंटरनेट पर बहस और तेज हो गई कि यह वीडियो असली है या एआई से बनाया गया है।אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026