.
Nationalतेज रफ्तार Scorpio का कहर, अनियंत्रित होकर ARTO के घर में घुसी,...

तेज रफ्तार Scorpio का कहर, अनियंत्रित होकर ARTO के घर में घुसी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कानपुरः जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो एआरटीओ के घर में घुस गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले गार्ड रूम को तोड़ा और फिर मेन गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। बताया गया कि देर रात करीब दो बजे गार्ड अपने गार्ड रूम में मौजूद था। घटना से करीब एक मिनट पहले वह पानी पीने के लिए अंदर गया था।
उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हॉर्न बजाते हुए आई और गार्ड रूम को तोड़ते हुए मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुस गई। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथियों ने गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट भी की। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे भागने लगे। इसी बीच गार्ड ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक समेत दो युवक हिरासत में लेकर थाने ले आई। रावतपुर के विकास नगर निवासी राजेश राजपूत मथुरा में एआरटीओ पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी शीला राजपूत और दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। करीब दो साल पहले उनका कानपुर से मथुरा ट्रांसफर हुआ था। शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के साथ मथुरा गई थीं। पूछताछ में चालक का नाम करण भदौरिया बताया गया। आरटीओ की पत्नी शीला राजपूत ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

अस्पताल में आग से 5 दिन के नवजात की मौत, 28 बच्चे सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

आदिलाबादः तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित रिम्स अस्पताल में सोमवार...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन नकोदर में विशेष...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर 24 से 30 सितंबर तक उड़ानें IX1346 और...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकियां मिल रही है। वहीं फेज जी3...

Jalandhar News: आप ने शुरु किया डोर टू डोर प्रचार, दिखा रहे गारंटियां, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट हलके में आप पार्टी द्वारा डोर टू डोर प्रचार शुरू किया गया। इस दौरान आप पार्टी...