Himachal Govt
Nationalकार से भाई-बहन के शव हुए बरामद

कार से भाई-बहन के शव हुए बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना: बिहार के राजधानी पटना में एक कार के अंदर दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ये घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड की है। मृतकों में एक लड़का और एक लड़की है, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक कार में बच्चों के शव मिले। मृतकों की पहचान 7 साल की लक्ष्मी और 5 साल के दीपक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर कॉल आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि बच्चे टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गए थे।

जब वे देर तक नहीं लौटे, तो शिक्षिका ने बताया कि वे घर जा चुके हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार से बदबू आने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो बच्चों का शव मिला। दोनों ही इंद्रपुरी के रहने वाले थे और वह ट्यूशन पढ़ने गए थे। इसके बाद से वे लापता थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये कार काफी दिनों से लवारिश हालत में खड़ी है। फिर भी ये काफी चौंकाने वाला मामला है।

दिन की घटना है। बताया जा रहा है कि बच्चों के शरीर पर जख्म के भी निशान देखे गए। एसपी (पटना मध्य) दीक्षा ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ये छानबीन की जा रही है कि उसकी हत्या किसने और कैसे की। पुलिस का कहना है कि वे सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों की जांच की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 24 अगस्त 2026

आज 24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है।...

बस स्टैंड पर बैग से मिला IED, तीन लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील    View this post...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

आज का राशिफल, 24 अगस्त 2026

आज 24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। आज के ग्रह-नक्षत्रों पर नजर डालें तो चंद्रमा धनु राशि...

बस स्टैंड पर बैग से मिला IED, तीन लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील    View this post on Instagram   A post shared by Encounter News (@encounter.news)   View this post...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

दुकान के मालिक संदीप शर्मा ने कहा- 6 महिने पहले 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती गुरदासपुरः बटाला में...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...