Loading...
Punjab Govt
HomeNationalPlane Crash के बाद अब पटरी से उतरी Train, देखें वीडियो

Plane Crash के बाद अब पटरी से उतरी Train, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अहमदाबाद में आज एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित 200 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पटरी से ट्रेन उतरने की नई घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही ईएमयू ट्रेन (64419) शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। गनीमत रही की ट्रेन के कोच पलटे नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हद से रूट पर अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन रोजाना की तरह बृहस्पतिवार दोपहर 3:45 बजे गाजियाबाद के लिए चली थी। यह ट्रेन 3:51 बजे तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन आगे चली और शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 3:55 बजे पहुंची 1 मिनट रुकने के बाद आगे चली की 4:03 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। इससे पहले शिवाजी ब्रिज के पास ट्रेन का एक कोच पटरी से नीचे उतर गया। गनीमत रही की कोच पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को उतारना पड़ा, यात्री पैदल ही घटनास्थल से सड़क पर पहुंचे और सड़क मार्ग से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर अन्य ट्रेनों से अपने गंतव्य पर पहुंचे। बहुत से यात्री बस व अन्य सवारी के माध्यम से अपने गंतव्य तक गए। इस घटना के बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस हादसे के कारण नई दिल्ली से शिवाजी ब्रिज के बीच ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन को खाली करने के बाद उसे हटाने का काम चल रहा है, जिससे जल्द से जल्द रेलों का संचालन सामान्य किया जा सके और अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना किस वजह से हुई अभी पता नहीं चल पाया है इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि नई दिल्ली से यह ट्रेन 4:12 बजे सदर बाजार, 4:38 बजे पुरानी दिल्ली, 5:00 बजे, दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन, 5:05 बजे विवेक विहार रेलवे स्टेशन 5:11 बजे, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए 5:30 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। हादसे के कारण ट्रेन बीच में ही रुक गई। अधिकारियों को कहना है कि शुक्रवार से इस ट्रेन का संचालन नियमित अपने समय से किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page