Himachal Govt
Breaking NewsHimachal Landslide: पूर्व CM जयराम ठाकुर की जान पर बनी, देखें खौफनाक...

Himachal Landslide: पूर्व CM जयराम ठाकुर की जान पर बनी, देखें खौफनाक वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल: बरसाती मौसम के कारण हालात दिन ब दिन खराब हो रहे हैं। बारिश और बादल फटने के कारण जिले में भारी तबाही मची हुई है। ऐसे में प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की गाड़ी पर अचानक पत्थर आकर गिर गए। ऐसे में लैंडस्लाइड होता देख पूर्व सीएम ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं इस खतरनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि मंडी उन जिलों में से है जहां पर आपदा के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस जगह भी हो चुका है भूस्खलन

आपको बता दें कि चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पंडोह में भी भूस्खलन हुआ है। इसके कारण से लगभग 6.5 किलोमीटर का रास्ता ब्लॉक कर दिया जिसके बाद जेसीबी को बुलाकर मलबा भी हटाया गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अनुसार, जिले में बीते 12 दिनों में 15 लोगों की जान चली गई है। वहीं 27 लोग लापता हो चुके हैं। 16 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना को भी काफी नुकसान हुआ है।

राज्य में हुई काफी तबाही

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 20 जून से लेकर 11 जुलाई के बीच में में बादल फटने और बारिश के कारण 92 लोगों की जान चली गई है। मरने वाले लोगों में 56 मौतें बादल फटने, भूस्खलन, अचानक बाढ़ बिजली के झटके और डूबने के कारण हुई है। वहीं बाकी 36 मौतें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी हुई थी। इसके प्रभाव में कुल्लू, चंबा और मंडी जैसे जिले भी आए हैं। यहां पर राज्य भर में 844 घर और 631 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा 164 दुकानें , 31 वाहन और 14 पुल भी टूट गए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी इसके कारण प्रभावित हुई है। वहीं 463 ट्रांसफॉर्मर और 781 जल योजनाएं अभी भी बाधित हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ...

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के साथ विवाद हो गया। जहां वकीलों द्वारा पार्किंग...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस के कंडक्टर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में आग लग गई।घटना बैंकड़ा इलाके में जेसोर रोड के...