Himachal Govtगुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उनकी शिक्षाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को समानता, निःस्वार्थ सेवा, विश्व बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती रही हैं। राज्यपाल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में माथा टेकने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों, विशेषकर सिख संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन मूलभूत सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ एक संवेदनशील, समतामूलक एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का सशक्त आधार प्रदान करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिख विरासत एवं गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का शुभारंभ सिख समुदाय की दशकों पुरानी आकांक्षा की पूर्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा।

हिंदू और सिख समुदायों के बीच सदियों पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दोनों समुदायों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने वाली शक्तियों के प्रति आगाह करते हुए नागरिकों से ऐसी विभाजनकारी सोच के प्रति सतर्क रहने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़...

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुद्वारा रायपुर सहोड़ा में शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उपराज्यपाल तरणजीत संधू, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सचखंड श्री...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई...