Nationalबाइक और कार की टक्कर में 7 की मौत, शादी में जा...

बाइक और कार की टक्कर में 7 की मौत, शादी में जा रहे थे लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार

बक्सरः बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास NH-319A यह हादसा हुआ। जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 फीट हवा में उछल गई। इसके बाद सड़क किनारे करीब 10 फीट पानी भरे गड्ढे को पार करते हुए पेड़ से टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार अरुण कुमार (22) ने बक्सर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं दो बाइक सवार शुभम कुमार (21) और शिवम कुमार (18) को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी कार सवार सम्राट ठाकुर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सतेंद्र (25) लापता है।

मृतकों में 5 उत्तर प्रदेश के थे। जिनकी पहचान गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव निवासी इरफान अंसारी (25), अरबाज अंसारी (20), सम्राट ठाकुर (22 और बादल कुमार (30) के रूप में हुई है। बाइक सवार अरुण कुमार (22) भी यूपी का ही रहनेवाला था, जो अपने मामा के घर बक्सर आया था। वहीं बक्सर के सौरी गांव निवासी शुभम कुमार (21) और सिकरौल निवासी शिवम कुमार (18) की भी मौत हुई है। गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा (भतउरा) गांव के पांच युवक कार से बिहार आ रहे थे। उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित विशुनपुरा गांव में एक बारात में शामिल होना था।

इसी दौरान सोनपा गांव के तीन युवक एक बाइक से मुख्य सड़क पर निकले। तभी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और पेड़ से जा टकराई। भतौरा के मुखिया(ग्राम प्रधान) अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरे गांव से रामनिवास राम के यहां से बारात बिहार के रामगढ़ के लिए निकली थी। तभी बीच रास्ते में राजपुर थाना क्षेत्र के सोनापा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

जिसमें तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक घायल को बक्सर सदर अस्पताल से रेफर किया गया है। जबकि चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। कार चालक छांगुर कुमार उर्फ सतेंद्र (25) भतौरा गांव का ही निवासी है। बताया गया कि छांगुर दो महीने पहले सेकेंड हैंड आई 20 कार खरीदी थी। शिवम कुमार की मां और शिक्षिका संगीता देवी की मौत भी सड़क दुर्घटना में 11 साल पहले हो गई थी। गांव में ही सरकारी स्कूल की शिक्षिका थी। 16 जून 2015 को बाइक से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद अनुकंपा पर पिता भूषण चौधरी को क्लर्क की नौकरी मिल गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर...

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखविंद्र...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को लेकर कही ये बात जालंधर, ENS: कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद का चुनाव आज 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमृतसर...