Nationalछठ से पहले दर्दनाक हादसा, 8 साल के बेटे सहित परिवार के...

छठ से पहले दर्दनाक हादसा, 8 साल के बेटे सहित परिवार के तीन लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में वीरवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना NH-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास की है। मृतकों में पिता, उनका आठ वर्षीय मासूम बेटा और ससुर शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक चीख-पुकार मची रही।

मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय बेटे रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। वहीं हादसे में भगवान दास के बेटे नीतीश चौहान और राजकुमार की पत्नी किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गयाजी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वो अपनी पत्नी किरण कुमारी और बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे। वहां से अपने गांव सलेमपुर (नवादा) जाने के लिए उन्होंने स्कॉर्पियो से आगे का सफर शुरू किया। इस दौरान उनके साथ ससुर भगवान दास और साले नीतीश चौहान भी मौजूद थे। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में सभी अपने घर पहुंच जाएंगे, लेकिन रास्ते में ही काल बनकर आए हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो रतनुआ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी उसकी ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे में भगवान दास और मासूम रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव की कोशिश शुरू की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर...

Air India की फ्लाइट को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, टॉयलेट में मिला था हाथ से लिखा नोट

नई दिल्ली: कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने...

भीषण हादसाः कार की टक्कर में दंपती और 2 बेटों की मौत, देखें वीडियो

20 फीट दूर गिरा गाड़ी का इंजन हरदोईः उत्तर प्रदेश...

Jalandhar News: DC Office पहुंचे इलेक्शन कमिशन, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले चुनावों...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, पहियों के नीचे हाथ आने से कटा

मुंबईः मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें दो दर्जन...

Air India की फ्लाइट को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, टॉयलेट में मिला था हाथ से लिखा नोट

नई दिल्ली: कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी के कारण बंगाल की राजधानी स्थित नेताजी सुभाष...

भीषण हादसाः कार की टक्कर में दंपती और 2 बेटों की मौत, देखें वीडियो

20 फीट दूर गिरा गाड़ी का इंजन हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे...

Jalandhar News: DC Office पहुंचे इलेक्शन कमिशन, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं बीते दिन...