Hocky Champion Trophy 2026
Nationalप्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसुता की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 21 वर्षीय पायल के रूप में हुई है। महिला के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 1 घंटे के हंगामे के बाद परिजनों को शांत कराया और जाम खुलवाया। परिजन अस्पतला पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सड़क पर ही रख कर बैठे रहे।

वहीं, मामला बढ़ता देख अस्पताल संचालक बैनर-पोस्टर हटाकर अस्पताल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच में शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने जाम खुलवाया। बछरायूं के मोहल्ला पीरजदगान के रहने वाले गौरव कुमार प्रजापति बाइक मैकेनिक का काम करते हैं। गौरव की शादी 31 नवंबर 2025 को मुरादाबाद जिले के बिलारी थानाक्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय पायल से हुई थी।

पत्नी पायल को दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद उसे अमरोहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 3 बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। पायल ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसे होश आ गया था, लेकिन रात करीब 12 बजे पायल की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पायल को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। चौधरपुर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर पायल को मृत घोषित कर दिया।

पायल की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल पर कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल संचालक अस्पताल से बैनर हटाकर अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे परिजनों को शांत कर सड़क पर जाम खुलवाया लेकिन, परिजन अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंने फिर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने अस्पताल संचालकर को गिरफ्तार करने, सीओ के मौके पर बुलाने की मांग की। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने के प्रयास में लगी है। सूचना पर सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

जिसके बाद परिजनों ने जाम खुलवाया। पुलिस ने पंचमाना भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मंडी धनौरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जाम को खुलवा दिया है। वहीं परिजन उच्चाधिकारियों और मृतक के परिजनों का इंतजार कर शव को अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में लेकर बैठें हुए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि तहरीर के आधार पर कारवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

CM Saini के आदेश से एक महीना नि:शुल्क दिखाया जाएगा स्मारक : Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में भाग लिया, आपसी प्रेम और सौहार्द के उत्सव में हुए...

Punjab News: 36 किलो हेरोइन समेत 4 नाबालिग काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए...