नई दिल्ली: यूएस मिडटर्म चुनावों का परिणाम आने शुरु हो गए हैं। मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगने वाला है। ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकिन हार सकती है। रिपब्लिकन पार्टी हार के काफी करीब है। ट्रंप ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने पार्टी के पिछड़ने पर रिएक्ट किया है। ऐसे में ट्रंप के हारने पर अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि – यदि ज्ञानेश कुमार होते तो वो नहीं हारते।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ सीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने हार मान ली है। उनका कहना है कि यदि मैं बैलेट पर नहीं था और अगर होता तो हम भारी बहुमत से जीत जाते।
सोशल मीडिया पर दीपके ने शेयर की पोस्ट
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि – ‘ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी भी नहीं होने देते’। अभिजीत की इस पोस्ट पर आशुतोष रांका ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
Gyanesh Kumar would’ve never let this happen to Trump.
#JustSaying
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 4, 2026
वहीं आशुतोष रांका ने भी एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने तीन देशों के नाम लिखते हुए कहा कि – ‘ब्राजील, सर्बिया और यूएस में हार हुई’। इस पोस्ट को रिशेयर करते हुए दीपके ने लिखा कि – ‘लोग नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट कर रहे हैं और जवाबदेही, नौकरियों और किफायती जीवन-यापन के पक्ष में वोट कर रहे हैं’।
People voting against hate politics and voting for accountability, jobs, and affordable living.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 4, 2026
नतीजों पर आया ट्रंप ने दिया बयान
रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने पर ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि – ‘मैं बैलेट पर नहीं था और अगर होता तो हम भारी बहुमत से जीत जाते। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद’। यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक 53 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं रिपब्लिकन 40 सीटो पर है। वहीं हाउस में डेमोक्रेटिक 197 सीटों पर आगे हैं और रिपब्लिकन 114 पर हैं।
