Hocky Champion Trophy 2026
Nationalशराब के नशे में ASI ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ अभद्रता

शराब के नशे में ASI ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ अभद्रता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनविश्वास अभियान के बीच एक ASI पर शराब के नशे में आदिवासी ग्रामीणों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, ASI पर ग्रामीणों से चार मुर्गे छीनने और 10 मुर्गे और देने की मांग करने का भी आरोप है।

मामला जयसिंहनगर जनपद के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली का है। यहां जनविश्वास अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि ASI दीपक सिंह परिहार अपनी ड्यूटी छोड़कर दूसरी जगह पहुंचे और शराब के नशे में आदिवासी ग्रामीणों के साथ विवाद करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, ASI ने मुर्गों से भरे वाहन को रोककर चार मुर्गे छीन लिए और 10 अन्य मुर्गों की मांग करने लगे। जब इस हरकत का विरोध किया गया तो मामला और बढ़ गया। विरोध करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह के साथ भी ASI द्वारा अभद्रता और विवाद किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शहडोल SP डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई। शिकायत और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए SP ने ASI दीपक सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनता का विश्वास जीतने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिसकर्मी पर लगे इन आरोपों ने पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे की जांच में क्या सामने आता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना पुलिस ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान

विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के...

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल

जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह...

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की...

Punjab News: जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के राजासांसी निर्वाचन क्षेत्र में भिंडी सैदान...

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना पुलिस ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान

विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने का दिया संदेश ऊना:...

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल

जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब में अपने घर के निकट, परिवार...

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की बच्ची से मारपीट के मामले में रविवार शाम को प्रिंसिपल...

जूनियर वॉलीबॉल ट्रायल में 95 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 43 का कोचिंग कैंप के लिए चयन

14 से 16 नवंबर तक बंगाणा में आयोजित होगी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बददी: जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार...