Nationalयुवक की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगर। दशहरे के मेले से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम 34 वर्षीय सरन सिंह मेला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से मसाला लेने की बात कहकर बाहर निकला। इसी दौरान बैंक कॉलोनी, कमलानगर और गोबिंदपुरी के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद में साथ न देने की रंजिश को लेकर गाली-गलौच हुई और आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सरन नीचे गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा-1 को सौंपी थी। अपराध शाखा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी आदित्य, कमलानगर निवासी शिवम उफर् शिवाय, दीपक कुमार और गोबिंदपुरी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट करना कबूल किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच...

2 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला शव, मां पर लगे आरोप, देखें वीडियो

मथुराः बरसाना थाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में 2...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बददी नगर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण एवं शस्त्र...

2 गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, देखें वीडियो

सआदतगंजः लखनऊ के सआदतगंज में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हो गई। सआदतगंज थाना क्षेत्र...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में किए गए हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे खास पकवान, देखें वीडियों

जालंधर, ENS: देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के...

2 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला शव, मां पर लगे आरोप, देखें वीडियो

मथुराः बरसाना थाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में 2 वर्षीय पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में...