Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: Scorpio चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मारपीट कर चलती...

Haryana News: Scorpio चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मारपीट कर चलती गाड़ी से युवक को फेंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः अपहरण कर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक का पहले चंडीगढ़ के मनीमाजरा से पीछा किया और पंचकूला के सेक्टर 16 और 17 के चौक के पास 2 युवकों के साथ मारपीट करके एक युवक का अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर मारपीट की और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि यह आपस में एक परिवार है। अशोक और अर्जुन दोनों सगे भाई जो कि चंडीगढ़ के ड्डू माजरा के रहने वाले हैं। अर्जुन 3 महीने पहले अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के मौली जागरण में रहने आया था। वह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में अर्जुन और अपने दोस्त विशु के साथ खाना खाने के लिए बैठे थे। तभी वहां पर एक कार में दर्जन भर युवक आए और दोनों के साथ मारपीट की। दोनों जान बचाने के लिए वहां से बाइक लेकर फरार हो गए और तभी पीछे से युवकों ने सेक्टर 16 और 17 के चौक के पास स्कॉर्पियो में बाइक को टक्कर मार दी। पहले अर्जुन के साथ मारपीट की और विशु को जबरन गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए। जहां बुरी तरह मारपीट की और सेक्टर 17 के पंचकूला के पास चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि सभी युवकों ने लोहे की रॉड, तलवारे और डंडे हमला कर जख्मी कर दिया है।

पंचकूला के एसीपी सुरेंद्र डोडी सेक्टर-14 के एसएचओ दिलीप कुमार व सेक्टर-16 के चौकी इंचार्ज सिंह राज, जांच अधिकारी चिरंजी लाल मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...