AdvertisementPunjab Government
NationalPM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM...

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने चैन्नई में मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी जलाकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के अंतर्गत पूनमल्ली से वडापलानी के बीच 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया।

सीएम विजय संग किया सफर

पीएम मोदी ने आज चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के पूनामल्ली वडापलानी रुट का उद्घाटन किया। 4900 रुपये करोड़ की लागत से बने इस रुट पर उन्होंने तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के साथ भी सफर किया। पीएम मोदी और सीएम विजय ने गर्वनर की मौजूदगी में नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टिकट खरीदा और टिकट काउंटर पर कर्मचारी से थोड़ी बातचीत भी की।

इस वजह से खास है नया मेट्रो रुट

नई सेवाएं मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के कॉरिडोर चार के अंतर्गत आती है। अब हाल ही में शुरु हुए इस रुट पर कुल 11 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं जो लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। इस नए कॉरिडोर में 3.7 किलोमीटर का एक अनोखा डबल-डेकर स्ट्रक्चर है। इसमें ड्राइवरलेस ऑपरेशन को सपोर्ट करने के लिए एडवांस्ट सिग्नलिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं। ऐसे मेँ उम्मीद है कि इससे यात्रियों का रोजाना का सफर कम होगा और चेन्नई के तेजी से बढ़ती पश्चिमी उपनगरों और शहर के केंद्र के बीच में कनेक्टिविटी भी अच्छी होगी।

नए रुट पर होंगे ये स्टेशन

चेन्नई मेट्रो रेल के अनुसार, इस रुट पर यात्रियों के लिए नियमित सेवाएं रविवार को शाम 4 बजे से शुरु होगी और रात 9 बजे तक दोनों दिशाओं में ऑपरेशन भी चलेगा। 12 अक्टूबर से इस रुट पर नियमित सेवाएं सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक दोनों दिशाओं में उपलब्ध होगी। आखिरी ट्रेन सेवा रात को 9 बजे दोनों टर्मिनलों से रवाना होगा। नई मेट्रो येलो लाइन के अंतर्गत आने वाले स्टेशन पूनामल्ली बाईपास, पूनामल्ली बस स्टैंड, पूनामल्ली सरकारी अस्पताल, करायनचावड़ी, कुमाननचावड़ी, कट्टुपक्कम, अय्यप्पनथांगल, थेल्लियारगरम, पोरुर बाईपास, पोरुर जंक्शन और वडालपानी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग...

हिमाचल पुलिस में LHC संदीप सिंह बने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’

जुन्गा स्थित प्रथम HPAP बटालियन में उत्कृष्ट सेवाओं के...

क्या नहीं हुआ Premanand Maharaj का जन्म? शिष्य के सवाल का वृंदावन के संत ने दिया जवाब

धर्म: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन...

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। एआई के दौर...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ऊना,सुशील पंडित:...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, पार्टी में की गई...

हिमाचल पुलिस में LHC संदीप सिंह बने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’

जुन्गा स्थित प्रथम HPAP बटालियन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान ऊना ,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना...