मेडिकल दौरान सट्टेबाज मोनू की बिगड़ी तबीयत
जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में सट्टेबाज मोनू के घर 2 दिन पहले पुलिस ने रेड करके घर से कम्प्यूटर, 4 फोन, दस्तावेजी सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को राउंडअप किया था। वहीं आज थाना 3 की पुलिस पुलिस मोनू सहित अन्य आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए लेकर आई। जहां मोनू की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों द्वारा उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
दूसरी ओर अन्य आरोपियों पर पुलिस मेहरबान दिखाई दी। दरअसल, मेडिकल चैकअप के दौरान पुलिस दोषियों को खास सुविधा देती दिखीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी में दोषियों को बिठाया। जिसके बाद आरोपियों को पहले चाय पिलाई गई और उसके बाद खुद भी पुलिस कर्मी चुसकियां लेते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जब थाना 3 के प्रभारी मोनू के घर दबिश देने पहुंचे थे, तब वह भी मोनू के घर कार्रवाई किए जाने के सवालों को टाल-मटौल करते हुए दिखाई दिए थे।
दरअसल, जब थाना 3 के प्रभारी जगदीश लाल से रेड को लेकर पूछताछ की गई थी तो वह जांच का हवाला और मीडिया में छपी खबरों को लेकर कार्रवाई करने की बात करते हुए दिखाई दिए थे। मीडिया कर्मियों द्वारा काफी देर तक जब कार्रवाई को लेकर थाना 3 के प्रभारी से सवाल किए गए तो काफी देर बाद जांच अधिकारी ने कहा कि दड़े सट्टे की पर्ची का काम चल रहा था। वहीं आज पुलिस उन्हीं दोषियों पर मेहरबान होती दिखाई दी।
