फिरोजपुरः जीरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकरारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मक्खू में मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने मक्खू जोड़ी की नहर के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके आरोपियों को रूकने का इशार किया। इस दौरान आरोपियों की तालाशी ली गई और आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 20 कारतूस और एक मोटरसाईकिल बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी थी, लेकिन पुलिस ने इन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले जोड़ी नहर के पास अवैध हथियारों के साथ काबू कर लिया। वहीं अन्य मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में हत्या का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा लोगों से फिरौतियों की मांग की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
