AdvertisementPunjab Government
Tarn TaranPunjab News: नंबरदार के घर पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, लाखों...

Punjab News: नंबरदार के घर पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, लाखों की फिरौती मांगने का दावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

तरनतारनः जिले के पट्टी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, आज थाना सदर पट्टी के अधीन आते गांव भंगाला में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गांव के नंबरदार बोहड़ सिंह के घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर मौके से फरार हो गए। फायरिंग के बाद सहमे हुए पीड़ित परिवार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। परिवार के सदस्य गुरचेत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को ‘मन्ना’ बताता था और उसने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने सीधा घर पर हमला कर अपनी खतरनाक मंशा जाहिर कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने नंबरदार के घर के मुख्य लोहे के गेट पर सीधी गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़कों पर निकल आए। गनीमत यह रही कि गोली सीधे दरवाजे पर लगी और उस वक्त कोई बाहर नहीं खड़ा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर पट्टी के प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ भंगाला पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर किस रास्ते से आए और किधर भागे, इसका पता लगाने के लिए गांव और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

हाल ही में भंगाला के पास स्थित गांव तूत में आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगण की सरेआम हत्या कर दी गई थी। उस वारदात के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि नंबरदार के घर पर हुई इस फायरिंग ने क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और इन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

New Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत, चालक फरार

पानीपतः मुख्य मार्ग गोहाना बाईपास रोड पर न्यू इरा...

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा...

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने शुरु की बड़ी पहल

चंडीगढ़: हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने...

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संबल बनीं हरियाणा सरकार की ‘सखी – वन स्टॉप सेंटर’ योजना

चंडीगढ़: हरियाणा में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए 'सखी - वन स्टॉप सेंटर' योजना एक बड़ा संबल साबित...

New Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत, चालक फरार

पानीपतः मुख्य मार्ग गोहाना बाईपास रोड पर न्यू इरा स्कूल बस की चपेट में आने से टीचर की मौत...

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कि हम...

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने शुरु की बड़ी पहल

चंडीगढ़: हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के उद्देश्य से...