नई दिल्ली: एलन मस्क और शिवॉन जॉलिस के रिश्ते के बीच में तकरार आ गई है। दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि शिवॉन ने एलन मस्क के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। बता दें कि दोनों के बीच में कुछ दिन पहले ही प्यार भरी बातें हुई थी पर अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है।
ऐसे रिश्ते से बाहर आना मुश्किल
शिवॉन ने अपने एक्स पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘ऐसे रिश्ते से बाहर आना बहुत ही मुश्किल है जिसमें कुछ समय पहले तक प्यार था। उनके अनुसार, उन्हें इस बदलाव के लिए पहले से कोई भी संकेत नहीं मिला था। उन्होंने यह भी कह दिया था कि वह इस रिश्ते को खत्म करने से टूटी भी हैं परंतु मस्क के लिए उनके मन में अभी भी गहरी परवाह है। शिवॉन ने यह भी बताया कि वो चाहती थी कि मस्क को उसके साथ शांति, स्थिरता और अपनापन महसूस हो। उन्होंने अपने परिवार को मस्क के लिए ऐसी जगह पर बताया जहां पर खुशी और सुकून का माहौल रहता था’।
It’s hard to go from in love to let go in a week with no warning, but that’s just how it is sometimes 🤷🏻♀️
I feel happy that I got to show Elon how it feels to be deeply understood, nurtured, and peacefully loved with stability and gentleness. Given the tumultuous nature of his… https://t.co/HAOfjxrIig pic.twitter.com/lgL0GVzD2R
— Shivon Zilis (@shivon) October 2, 2026
स्क्रीनशॉट भी किया शेयर
शिवॉन ने मस्क के साथ बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी अपने एक्स पर शेयर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 24 सितंबर को दोनों की बात हुई थी इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। वहीं मस्क ने एक डिनर से जुड़ी बात भी शिवॉन से बताई थी और कहा था कि उन्हें पहला पता होता कि पार्टनर को साथ में ला सकते हैं तो वो शिवॉन को जरुर लेकर जाते परंतु इसके कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते खत्म होने के बात सामने आई।
मस्क ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
वहीं शिवॉन की पोस्ट के बाद अभी एलन मस्क ने सार्वजनिक तौर पर ब्रेकअप की कोई पुष्टि नहीं की है। शिवॉन ने मस्क के प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त की है और कहा है कि वो उनकी खुशी के लिए दुआ करेगी।
