AdvertisementPunjab Government
NationalNight Club में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा, बाउंसरों पर आरोप,...

Night Club में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा, बाउंसरों पर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुवाहाटीः असम के खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामला द लोकल्स कैफे एंड लाउंज का बताया जा रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कई पुरुष आसपास खड़े है। पुलिस ने क्लब मैनेजर को हिरासत में लिया है।

बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। जिसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत क्यों और कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

गार्ड के मुताबिक पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े भी उतार दिए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में महिला फर्श पर पड़ी दिखाई देती है। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि नीचे काली पैंट पहनी हुई थी। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं।

ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत न मिलने पर पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीडिया कर्मी क्लब पहुंचे तो वह बंद मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुड्ढा दरिया पुल से व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बुड्ढा दरिया पुल के नीचे...

India ने दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट गोल्ड: Pak को 19 रन से हराया

निशिनः भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19...

क्या Elon Musk का हुआ ब्रेकअप, पार्टनर Shivon Zilis ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली: एलन मस्क और शिवॉन जॉलिस के रिश्ते...

Punjab News: सील लगने पर भी चल रहा अवैध कोठियों का निर्माण, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में नियमों को ताक पर रखकर बिना...

Punjab News: इस इलाके में गोली लगने से नौजवान घायल

अमृतसरः लोपोके थाना क्षेत्र के पंडोरी इलाके में एक...

Punjab News: बुड्ढा दरिया पुल से व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बुड्ढा दरिया पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी उम्र 40...

India ने दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट गोल्ड: Pak को 19 रन से हराया

निशिनः भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस...

क्या Elon Musk का हुआ ब्रेकअप, पार्टनर Shivon Zilis ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली: एलन मस्क और शिवॉन जॉलिस के रिश्ते के बीच में तकरार आ गई है। दोनों के रिश्ते...

Punjab News: सील लगने पर भी चल रहा अवैध कोठियों का निर्माण, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में नियमों को ताक पर रखकर बिना मंजूर नक्शे के अवैध आलीशान कोठियों का निर्माण कार्य लगातार...