AdvertisementPunjab Government
NationalAsian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों टीमों की निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टक्कर हो रही है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन जुटाए। यह भारत का T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्हें तीसरे ओवर में सईम अयूब ने पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ 28 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। संजू सैमसन (4 गेंदों में 2) भी सस्ते में लौटे। उन्हें अहमद दानियाल ने चौथे ओवर में आउट किया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे। उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया।

अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस इलाके में गोली लगने से नौजवान घायल

अमृतसरः लोपोके थाना क्षेत्र के पंडोरी इलाके में एक...

India-west indies के बीच मुल्लांपुर में ODI का तीसरा मैच आज, दर्शक पहुंचने शुरू, देखें वीडियो

मोहालीः मुल्लांपुर के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में...

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

नोएडाः सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

जानें आखिरी समय कैसे सिंगला की जगह पार्टी ने परगट सिंह पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को...

Punjab News: पंथ की चढ़दी कला के लिए सिख समुदाय को एक झंडे के नीचे होना चाहिएः जगदीश सिंह झिंडा

अमृतसरः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश...

Punjab News: इस इलाके में गोली लगने से नौजवान घायल

अमृतसरः लोपोके थाना क्षेत्र के पंडोरी इलाके में एक धार्मिक स्थल पर सेवा कर रहे सुरजीत सिंह को कुछ...

India-west indies के बीच मुल्लांपुर में ODI का तीसरा मैच आज, दर्शक पहुंचने शुरू, देखें वीडियो

मोहालीः मुल्लांपुर के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच होने जा...

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

नोएडाः सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक ने 43वीं...

जानें आखिरी समय कैसे सिंगला की जगह पार्टी ने परगट सिंह पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आखिरी समय में ऐसा राजनीतिक उलटफेर हुआ कि सुबह...